मिशन चंद्रयान-2 ने भेजी चांद की पहली तस्वीर, इसरो ने की शेयर

देश

इसरो के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-2 ने चांद की पहली तस्वीर भेज दी है। इस तस्वीर को स्पेस एजेंसी इसरों ने ट्वीट करके लोगों साथ शेयर किया है। चंद्रयान-2 ने 21 अगस्त को चांद की दूसरी कक्षा में सफलतापूर्वक प्रवेश कर लिया है। जिसके बाद चंद्रयान-2 ने लूनर सतह से तक़रीबन 2650 किमी की ऊंचाई से तस्वीर ली है। इसरो ने ट्वीट करते हुए बताया है कि चंद्रयान-2 द्वारी भेजी गई चांद की तस्वीर में ओरिएंटेल बेसिन और अपोलो क्रेटर्स को पहचाना गया है।

स्पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करेगा
तस्वीर में चांद पर दो महत्वपूर्ण स्थानों, अपोलो क्रेटर और मेयर ओरिएंटेल को दर्शाया गया है। बता दें कि चंद्रयान-2 अभियान के तहत शोधयान विक्रम 7 सिंतबर को चांद की सतह पर लैंड करेगा। इसरो ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया था कि चंद्रयान-2 को चांद की दूसरी कक्षा में पहुंचने में 1,228 सेकेंड का समय लगा। चांद की कक्षा का आकार 118 किलोमीटर गुणा 4,412 किलोमीटर है, जिससे होकर स्पेसक्राफ्ट चांद पर लैंड करेगा।

इससे पहले 4 अगस्त को भेजी थी तस्वीर
इससे पहले इसरो ने 4 अगस्त को चंद्रयान-2 की ओर से भेजी गईं पृथ्वी की तस्वीरें साझा की थी। बता दें कि चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर का उपयोग करेगा जो दो गड्ढों- मंज़िनस सी और सिमपेलियस एन के बीच वाले मैदान में लगभग 70° दक्षिणी अक्षांश पर सफलतापूर्वक लैंडिंग का प्रयास करेगा।

Back to Top