FIFA रेफरी इंटरनेशनल लिस्ट में 18 भारतीय रेफरी चुने गये

खेल

अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ ने गुरुवार को एलान कर दिया है कि 2022 के लिए FIFA रेफरी इंटरनेशनल लिस्ट में 18 भारतीय रेफरी चुने जा चुके है। AIFF ने अपनी वेबसाइट पर जारी बयान में बोला है कि इस सूची में वे अधिकारी शामिल हैं जो रेफरी और सहायक रेफरी बनने की योग्यता रख रहे है। 

 

इसके अनुसार सूची में शामिल सदस्य इंटरनेशनल स्तर के मैचों में रेफरी का कार्य करने के लिए पात्र है तथा जिस वर्ष के लिए उन्हें सूचीबद्ध किया गया है, उस साल वे अपनी पोशाक पर FIFA बैज लगाने के भी हकदार बन चुके हैं। FIFA सदस्य देशों द्वारा भेजे गए नामांकनों के आधार पर वार्षिक लिस्ट तैयार की गई और अधिकारियों को फिटनेस परीक्षण में सफल होना जरुरी है। 

 

 

 

इंडिया से चयन किए गए 18 रेफरी की सूची में से 4 महिलाएं (2 रेफरी और 2 सहायक रेफरी) और 14 पुरुष (6 रेफरी और 8 सहायक रेफरी) शामिल हैं। चयनित भारतीय अधिकारियों की लिस्ट कुछ इस प्रकार है।

 

पुरुष रेफरी : तेजस नागवेनकर, श्रीकृष्ण कोयंबटूर रामास्वामी, रोवन अरुमुघन, क्रिस्टल जॉन, प्रांजल बनर्जी, वेंकटेश रामचंद्रन। 

 

पुरुष सहायक रेफरी : सुमंत दत्ता, एंटनी अब्राहम, टोनी जोसेफ लुइस, वैरामुथु परशुरामन, समर पाल, कैनेडी सपम, अरुण शशिधरन पिल्लई, असित कुमार सरकार। 

 

महिला रेफरी : रंजीता देवी टेकचम, कनिका बर्मन। 

 

महिला सहायक रेफरी : उवेना फर्नांडीस, रियोहलंग धर।

Back to Top