• चुनावी जंग में उतरे "पौराणिक पात्र"

    संपादकीय

    महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के ऐलान के साथ ही राजनीति में अचानक पौराणिक पात्रों की तुलना नेताओं के साथ की जाने लगी है। कांग्रेस नेता ने सीएम फडणवीस की तुलना 'रावण' से की, तो भाजपा ने पूरे कांग्रेस के नेताओं की तुलना 'कुंभकर्ण' से कर डाली। किसानों और महाराष्ट्र की राजनीति के मुद्दे पर सवाल पूछने पर कांग्रेस नेता ने सीएम फडणवीस की तुलना 'रावण' से की है।

    हालांकि, कांग्रेस नेता नाना पटोले ने बाद में सफाई देते हुए कहा कि रामायण में जो सर्वाधिक घमंडी पात्र है, उन्होंने उसकी बात कही है। वहीं कांग्रेस के नाना पटोले को भाजपा...

  • असम में NRC पर बवाल..

    संपादकीय

    असम में राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NRC) पर जारी बवाल के बीच अब पश्चिम बंगाल में इसको लेकर केंद्र सरकार और राज्य सरकार में तकरार चल रही है। बंगाल की सीएम ममता बनर्जी शुरू से इसके विरोध में डटी हुई है, वहीं केंद्र की भाजपा सरकार हर हाल में पश्चिम बंगाल में NRC लागू करने के मूड में नज़र आ रही है। इस महत्वपूर्ण मुद्दे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अगले सप्ताह पश्चिम बंगाल पहुंचेंगे।

    अमित शाह एक अक्तूबर को कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में NRC और नागरिकता संशोधन बिल पर लोगों को संबोधित करेंगे। इससे पहले उन्होंने जम्मू...

  • राजनाथ की पाक को चेतावनी...

    संपादकीय

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा है कि कश्मीर में आतंकवाद को जन्म देने में संविधान की धारा 370 और अनुच्छेद 35ए की अहम भूमिका रही है। इसने कश्मीर को लहूलुहान कर दिया था। अब देखते हैं कि पाकिस्तान में कितनी ताकत है और कश्मीर की जमीन पर कितने आतंकवादी पैदा होते हैं? राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अब पाकिस्तान से बात होगी भी तो कश्मीर पर नही, बल्कि पाक अधिकृत कश्मीर पर होगी।

    पटना की जनजागरण रैली को सम्बोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, जम्मू कश्मीर की तीन...

  • शाह का "चुनावी शंखनाद"

    संपादकीय

    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव तारीखों के ऐलान के बाद अब भारतीय जनता पार्टी आज से अपने चुनाव प्रचार अभियान का शंखनाद करेगी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में चुनाव प्रचार का बिगुल फूकेंगे। अमित शाह मुंबई के गोरेगांव स्थित नेस्‍को मैदान में रैली करेंगे और पार्टी के हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    इस दौरान जम्मू कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाली संविधान की धारा 370 हटाने के मुद्दा केंद्र में रहेगा। वहीं पाकिस्तान, विकास आदि मुद्दों को लेकर विपक्षी नेताओं पर भी अमित शाह हमला बोलेंगे। बताया जा रहा है कि इस रैली...

  • हाई प्रोफाइल हनी ट्रैप का पर्दाफाश

    संपादकीय

    मध्य प्रदेश में हनी ट्रैप के खुलासे से खलबली मची हुई है। हनी ट्रैप के मामले में अब तक पांच युवतियों की गिरफ्तारी की गई है। जानकारी के अनुसार, तीन युवतियां भोपाल से और दो को इंदौर से हिरासत में लिया गया है। इस गिरफ्तारी से पूरे राज्य में हड़कंप मचा हुआ है। इन लड़कियों को पूर्व मंत्री के बंगले से गिरफ्तार किया गया है।

    ATS की टीम भोपाल से गिरफ्तार की गई तीनों युवतियों को बुधवार (18 सितंबर) की रात में ही इंदौर लेकर आई है। गिरफ्तार तीनों युवतियों से इंदौर के महिला थाने में पूछताछ जारी है। वहीं,...

  • फिर हिन्दू विरोधी हुए दिग्विजय...!

    संपादकीय

    हिन्दू विरोध के लिए अक्सर विवादित बयानों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने फिर एक बार हिन्दुओं और उनकी आस्था को तार—तार करने वाला बयान दिया है, यही नहीं उन्होने इसके लिए स्वयं को सनातनी और सनातन धर्म को पाक—साफ भी बताने से गुरेज नहीं किया। इस बार खुद साधू संतों के सामने ही उन्होने बड़ी बेशर्मी से कहा, ''लोग भगवा कपड़े पहन कर और मंदिर में बलात्कार कर रहे हैं''। यदि वे इसका उदाहरण सहित व्याख्या करते तो भी समझ आता, लेकिन दिग्विजय ने तो समस्त भगवाधारियों को ही व्यापक अर्थ में...

  • क्या है ऑपरेशन पोलो ?

    संपादकीय

    भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर तेलंगाना लिबरेशन डे बनाया। इसी के साथ भाजपा प्रदेश में राष्ट्रवाद की लहर पैदा करने की कोशिश में लग गई है। तेलंगाना में पार्टी दफ्तर पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और जी किशन रेड्डी ने तिरंगा फहराया। भाजपा ने प्रदेश की TRS सरकार से 17 सितंबर को तेलंगाना मुक्ति दिवस घोषित करने की मांग की थी।

    वहीं इस संबंध में तेलंगाना की गवर्नर तमिलिसाई सुंदरराजन से भी भाजपा यह माग कर चुकी है। भाजपा आने वाले दिनों में भी लिबरेशन डे को लेकर सूबे में कार्यक्रम करेगी। दरअसल, भाजपा का...

  • हिंदी के विरोध में उतरे 'येदियुरप्पा'

    संपादकीय

    कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने सोमवार को कन्नड़ भाषा पर जोर देते हुए कहा है कि वे कन्नड़ संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। जबकि शनिवार को येदियुरप्पा की पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हिंदी भाषा पर जोर देते हुए कहा था कि यदि कोई भाषा देश को एकजुट कर सकती है, तो वह हिंदी ही है। कर्नाटक के विपक्षी नेताओं ने शाह के बयान को प्रदेश पर हिंदी को थोपने की कोशिश करार दिया है।

    वहीं अब कर्नाटक के सीएम येदियुरप्पा ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है कि, हमारे देश में सभी आधिकारिक भाषाएं...

  • नया यातायात कानून तर्कसंगत है या नहीं ?

    संपादकीय

    देश में एक सितंबर को नया यातायात कानून लागू किया गया है। जिसमें भारी जुर्माने का प्रावधान किया गया है। इस जुर्माने को लेकर बहस छिड़ी है कि यह तर्कसंगत है या नहीं। मगर सड़क हादसों में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या इस नियम को तर्कसंगत बनाती है। देश में तमाम तरह के जागरूकता अभियान और सख्ती के बाद भी हर साल सड़क हादसों में लोगों की मरने की तादाद बढ़ती जा रही है। वर्ष 2008 में जहां रोजाना मरने वालों की संख्या लगभग 300 थी वो अब बढ़कर 500 हो गई है।

    दिनोंदिन बढ़ते वाहनों की संख्या भी...

  • राहुल गांधी की गतिविधियों की 'फेहरिस्त' जारी

    संपादकीय

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों पर फैसले के लिए यहां पार्टी की चुनाव समिति की बैठक का नेतृत्व किया। हालांकि बैठक में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की गैरमौजूदगी को अधिक नोटिस किया गया। एक सवाल के जवाब में राहुल गांधी के कार्यालय ने कहा कि वह बैठक में शामिल नहीं हुए, क्योंकि राहुल चुनाव समिति के मेंबर नहीं हैं।

    इससे पहले भी राहुल गांधी पार्टी की कई बैठकों में मौजूद नहीं रहे थे। उन्होंने 12 सितंबर की बैठक में हिस्सा नहीं लिया, जिसकी अध्यक्षता सोनिया गांधी ने की थी।...

Back to Top