रायपुर नगर निगम की एमआईसी की आज बैठक,16 एजेंडों पर चर्चा

छत्तीसगढ़


रायपुर नगर निगम की मेयर इन काउंसिल (एमआईसी) की आज बैठक हुई। महापौर एजाज़ ढेबर की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 16 एजेंडों पर चर्चा हुई। जिनमें से जिसमें से 15 प्रस्ताव पास हुए। वही रायपुर विकास प्राधिकरण के प्रोजेक्ट कमल विहार को नगर निगम में लेने के प्रस्ताव पर सहमति नहीं बनी।

बैठक में एमआईसी ने बड़ा निर्णय लिया है कि अब नगर निगम क्षेत्र के हर एक घर का हिसाब रखा जाएगा। नगर निगम द्वारा हर घर की जानकारी मांगी जाएगी। निगम सभी घरों से फार्म भरवाकर संपत्ति का ब्यौरा मांगेगा। घर मालिकों को अपने घर की सारी जानकारी निगम को देनी होगी।

वहीं आरडीए के महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट कमल विहार को नगर निगम में लेने का प्रस्ताव गिर गया। फिलहाल कमल विहार को नगर निगम में शामिल नहीं किया जाएगा। महापौर एजाज ढेबरने कहा, इस सम्बंध में प्रशासन से बातचीत के बाद फैसला लिया जाएगा फैसला।

 

Back to Top