राजधानी में बारिश ने तोड़ा 62 साल का रिकॉर्ड

देश

नई दिल्ली: रक्षाबंधन के दिन यानी बीते रविवार को राजधानी दिल्‍ली के कई इलाकों में पानी भर गया। जी हाँ, यहाँ के कई इलाकों में जोरदार बारिश हुई। वहीं इस बारिश के चलते दिल्‍ली वालों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। बताया जा रहा है अब इस समय दिल्‍ली का मौसम सुहावना बना हुआ है। जी दरअसल दिल्ली में बीते रविवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। बात करें न्यूनतम तापमान की तो यह 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य तापमान से दो डिग्री कम है। जी दरसल IMD ने आज यानी सोमवार को आसमान में बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है।

इसी के साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। आप सभी को बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटों के दौरान 9.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई और मौसम विभाग का कहना है कि 23 अगस्त को भी हल्की बारिश हो सकती है। हालाँकि हवाओं के रुख में बदलाव के कारण 24 से 26 अगस्त तक दिल्ली में मौसम साफ रहेगा। इसी के साथ दिल्ली में 30 किलोमीटर की स्पीड से तेज हवाएं चल सकती है। आने वाले 24 अगस्त यानि मंगलवार के बाद एक बार फिर से तापमान में ‌बढ़त की उम्मीद है।


आईएमडी के अधिकारियों का कहना है कि दिल्ली में शनिवार को 138.8 मिमी बारिश हुई। बीते 62 सालों के दौरान नौवीं बार अगस्त में एक दिन में इतनी अधिक बारिश हुई और अब तक दिल्ली में अगस्त महीने के दौरान एक दिन में सबसे अधिक 184 मिमी बारिश होने का रिकॉर्ड है जो दो अगस्त 1961 को दर्ज किया गया था। बीते शनिवार के दिन दिल्ली में अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो इस मौसम के सामान्य तापमान से एक डिग्री कम है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस मौसम के सामान्य से तीन डिग्री कम है।

 

 

 

Back to Top