मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा शोक व्यक्त

मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने राजस्थान में हुई सड़क दुर्घटना में मध्यप्रदेश के नागरिकों के असामयिक निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि यह दु:खद और हृदय विदारक घटना है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। प्रभावित परिवारों की आवश्यक सहायता के निर्देश भी दिए गए हैं।

Back to Top