वन विहार जू के मान्यता दिवस पर बर्ड वाचिंग कैम्प एवं नेचर वॉक

मध्यप्रदेश

वन विहार राष्ट्रीय उद्यान-जू, भोपाल के 27वें मान्यता दिवस पर सुबह बर्ड वाचिंग कैम्प और नेचर वॉक का आयोजन किया गया है। इसमें प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर 50 प्रतिभागियों को नि:शुल्क प्रवेश दिया गया है।

संचालक वन विहार राष्ट्रीय उद्यान, भोपाल ने जानकारी दी है कि दोपहर बाद 4 से 5 बजे के बीच एनीमल कीपर्स के साथ परिचर्चा आयोजित की गई है। परिचर्चा में भी प्रथम आओ-प्रथम पाओ के आधार पर 80 प्रतिभागियों को प्रवेश दिया गया है। वन विहार प्रबंधन वन विहार-जू मान्यता दिवस का आयोजन पहली बार कर रहा है। इससे जन-मानस में वन्य-जीव एवं पर्यावरण के प्रति जागरूकता उत्पन्न होगी।

उल्लेखनीय है कि वन विहार 26 जनवरी, 1983 को विधिवत राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था। इसे मीडियम साइज जू का दर्जा 24 नवम्बर, 1994 को प्राप्त हुआ था।

Back to Top