मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोकनृत्य कलाकार श्री यादव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया

मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने बुंदेली लोक नृत्य कलाकार श्री चूरामन यादव के निधन पर दु:ख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सागर निवासी श्री यादव ने बरेदी लोकनृत्य कला को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दिवंगत श्री यादव की आत्मा की शांति और उनके परिजन को यह दु:ख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Back to Top