जवाबी एक्शन के लिए हम बहुत छोटे: मलेशिया

विदेश

कुआलालंपुर। भारत मलयेशिया से पाम ऑयल खरीदना बंद कर रहा है, तो उसे नए खरीददार खोजने में दिक्कत हो रही है। भारत द्वारा तेल आयत पर रोक के चलते इस सप्ताह मलेशिया के व्यापार में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।

दरअसल मलेशिया खाद्य तेल का विश्व में दूसरा बड़ा उत्पादक देश है। भारत द्वारा तेल आयत पर रोक के चलते इस सप्ताह मलेशिया के व्यापार में 10 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि भारत ने मलेशिया पर अपने आंतरिक मामलों पर हस्ताक्षेप का आरोप लगाते हुए यहां से पॉम ऑयल के आयात पर अघोषित रोक लगा रही है, हालांकि सरकारी स्तर पर ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया है, लेकिन पॉम ऑयल आयात एशोसिएन ने अपनी तरफ से मलेशियाई आयात पर रोक लगा रखी है।

यह भी उल्लेखनीय है कि भारत के विवादित धार्मिक नेता जाकिर नायक को स्थाई वीजा देने के चलते भी नई दिल्ली मलेशिया से नाराज चल रहा है। भारत से फरार चल रहे विवादित इस्लामिक प्रचारक जाकिर नायक पिछले तीन साल से मलेशिया में रह रहा है। उस पर भारत में मनी लांड्रिंग सहित कई मामले लंबित हैं।

मलेशिया के प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने भारत को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि मलेशिया भारत के 'ट्रे़डवार' के खिलाफ जवाबी व्यापारिक एक्शन नहीं लेगा। पीएम महातिर ने स्वीकार किया कि पॉम ऑयल खरीद के बॉयकाट को दोनों देशों के बीच राजनीतिक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

पीएम महातिर मोहम्मद ने भारत के आंतरिक पॉलिसीज पर सोमवार को हमला करते हुए कहा है कि भारत खाद्य तेल का एक बड़ा विश्व बाजार है। उन्होंने कहा कि भारत ने विश्व के एक बड़े खाद्य तेल निर्यातक देश से आयात पर इस महीने रोक लगा दिया है। उन्होंने कहा कि जवाबी कार्रवाई के लिए उनका एक बहुत छोटा देश हैं। उन्होंने कहा कि इस व्यापारिक घाटे से उबरने के लिए वह कोई और रास्ता खोजेंगे।

Back to Top