जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण पूरे होने पर दी बधाई

देश


जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की उनके संयुक्त प्रयासों, प्रतिबद्धता और समर्पण के लिए प्रशंसा की, क्योंकि देश 100 करोड़ कोरोना टीकाकरण के निशान पर पहुंच गया है।

उपराज्यपाल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कहा:- वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 100 करोड़ टीकाकरण तक पहुंचने के लिए उनके सहयोगात्मक प्रयासों और समर्पण के लिए बधाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रतिबद्ध नेतृत्व में टीकाकरण अभियान ने कोविड के खिलाफ जंग में एक नया मुकाम हासिल किया है और आत्मानिर्भर भारत मिशन को मजबूत किया है। जैसे ही देश ने मील का पत्थर हासिल किया, पीएम मोदी ने कहा- "भारत ने इतिहास लिखा" और डॉक्टरों, नर्सों और इस उपलब्धि को हासिल करने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस बीच, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने भारत के नागरिकों को 100 करोड़ COVID-19 टीकाकरण को पार करने पर बधाई दी है। कवरेज और उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान 16 जनवरी को शुरू किया गया था।

Back to Top