राजेश खन्ना की सफ़ेद कार को चूमकर गुलाबी कर देती थी लडकियां

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से सभी के दिलों में बसने वाले राजेश खन्ना अब इस दुनिया में नहीं है। राजेश खन्ना का निधन आज ही के दिन हुआ था लेकिन फिर भी लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं। बहुत कम लोग जानते हैं कि राजेश खन्ना का वास्तविक नाम जतिन खन्ना है। जी हाँ और उन्होंने अपने अंकल के कहने पर अपना नाम बदल लिया था। साल 1969 से साल 1975 के बीच राजेश सुपरहिट रहे और उन्होंने कई हिट, सुपरहिट फिल्में दीं। उस दौर में जब भी लोगों के घरों में लड़के पैदा हुए थे तो कई लोगों ने उनके नाम राजेश रखे थे। वैसे राजेश खन्ना को इंडस्ट्री में काका के नाम से भी जाना जाता है। जब राजेश खन्ना सुपरस्टार थे तब एक कहावत बड़ी मशहूर थी- 'ऊपर आका और नीचे काका।' आपको बता दें कि राजेश की पहली प्रदर्शित फिल्म का नाम ‘आखिरी खत’ था, जो साल 1966 में रिलीज हुई थी।

इस फिल्म के बाद उन्होंने दो रास्ते फिल्म में काम किया और सुपरहिट हो गए। उस दौर में लड़कियों के बीच राजेश खन्ना बेहद लोकप्रिय हुए। जी हाँ, लड़कियों ने राजेश को खून से खत लिखे, केवल यही नहीं बल्कि उनकी फोटो से शादी तक कर ली। कहा जाता है स्टुडियो या किसी निर्माता के दफ्तर के बाहर राजेश खन्ना की सफेद रंग की कार रुकती थी तो लड़कियां उस कार को चूम लेती थी। उसके बाद कार लिपिस्टिक के निशान से गुलाबी हो जाया करती थी।


राजेश ने आराधना, सच्चा झूठा, कटी पतंग, हाथी मेरे साथी, मेहबूब की मेहंदी, आनंद, आन मिलो सजना, आपकी कसम जैसी फिल्मों में काम कर सबका दिल जीत लिया। आपको बता दें कि राजेश का नाम अंजू महेन्द्रू संग जुड़ा था और दोनों काफी समय तक साथ रहे लेकिन फिर अलग हो गए। अंजू से अलग होने के बाद राजेश खन्ना ने डिम्पल कपाड़िया से शादी कर ली, हालाँकि दोनों अधिक समय तक साथ ना रह सके। फिलहाल राजेश खन्ना इस दुनिया में नहीं है लेकिन वह अब भी लोगों के दिलों में जिन्दा है।

Back to Top