सिल्वर मेडल जीतने वाले अमरीकी धावक ने टोक्यो ओलंपिक की सुविधाओं को लेकर किया विवादित ट्वीट

खेल

टोक्यो ओलंपिक का शुभारंभ होने में अब मात्र चार दिन शेष हैं। टोक्यो ओलंपिक को लेकर अमरीकी एथलीट्स उत्साहित हैं। इनमें से एक हैं ट्रेक एंड फील्ड एथलीट पॉल चेलिमो। चेलिमो 2016 में रियो ओलंपिक में अमरीका के लिए 5 हजार मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। अब टोक्यो में गोल्ड जीतना चाहते हैं। लेकिन टोक्यो ओलंपिक की शुरुआत से पहले उन्होंने ओलंपिक के लिए बनाए गए खेल गांव में बेड को लेकर एक विवादित ट्वीट किया है।

उन्होंने बेड की फोटो ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि इतने छोटे और कमजोर बेड को एंटी सेक्स बताया है। उन्होंने कहा कि ऐसे बेड पर खिलाड़ी चाह कर भी सेक्स नहीं कर पाएंगे। पॉल चेलिमो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट किया है। इसमें कुछ फोटोज भी उन्होंने शेयर किया है।

उन्होंने लिखा कि टोक्यो ओलंपिक विलेज में लगाए गए बेड कार्ड बोर्ड के बने होंगे शायद। जिसका उद्देश्य एथलीटों के बीच अंतरंग संबंधों को खत्न करना है। खिलाड़ी चाह कर भी सेक्स नहीं कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बिस्तर पर एक ही व्यक्ति सो सकता है दूसरे के लिए जगह नहीं है उन्होंने कहा कि हालांकि मेरे जैसे डिस्टेंस रनर के लिए कोई दिक्कत नहीं होगी।

Back to Top