अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते दिनों को किया याद...

बाॅलीवुड़

कोविड महामारी की तेजी से फैलती लहर के बीच, सभी घरों में कैद रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस दौरान अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने बीते वर्ष का एक प्यारा वीडियो साझा करके पुराने दिन याद किए हैं। जिसमे वह विराट कोहली के साथ अपने पेट ड्यूड और स्ट्रे डॉग्स के साथ खेलती हुई नज़र आ रही है। यह वीडियो बीते वर्ष हुए लॉकडाउन के समय का है।

एनीमल लवर हैं विराट-अनुष्का: अनुष्का शर्मा ने इस वीडियो के साथ लिखा है, बीते वर्ष के कुछ खास और अनमोल पल। अनुष्का- विराट पेट लवर हैं। वे हमेशा अपने पेट डॉग के साथ फोटोज और वीडियो साझा करते रहते हैं। अनुष्का ने ये अनदेखा वीडियो साझा किया है जिसमें दोनों सुकून से बढ़िया समय बिताते दिख रहे हैं। बता दें कि बीते वर्ष लॉकडाउन की मायूसी के मध्य विराट और अनुष्का ने अपनी एक अलग दुनिया बसा ली थी इसमें उन्होंने इन जानवरों के साथ बढ़िया समय स्पेंड किया। वीडियो में अनुष्का के पीछे उनका पेट Dude भी दौड़ता नज़र आ रहा है। विराट भी स्ट्रे डॉग्स और पेट के साथ खेलते हुए नज़र आ रहे है।

जानवरों के लिए शेल्टर बनाने का है प्लान: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार विराट इसका क्रेडिट अनुष्का को देते हैं। उनका बोलना है कि अनुष्का ने ही उन्हें जानवरों के अधिकारों के लिए जागरूक किया। वहीं अनुष्का और विराट स्ट्रे (सड़क पर घूमने वाले) एनीमल्स के लिए मुंबई में एक सुरक्षित स्थान बनाना चाहते हैं। अनुष्का आने वाले वर्ष तक मुंबई की आबादी से दूर जानवरों के लिए शेल्टर बनाने की कोशिश में हैं।

फैन्स विरुष्का की बेटी को देखने के लिए बेताब: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली जनवरी में पेरेंट्स बन चुके है। उन्होंनें अपनी बेटी वामिका की फोटोज अब पब्लिक नहीं की है। वे फैन्स को उसकी झलक दिखा चुके हैं। वहीं अनुष्का भी काम पर वापसी कर चुकी हैं। इस बीच उनके फैन्स बेटी की झलक देखने के लिए बेताबा हैं। हालांकि अनुष्का-विराट पहले कह चुके हैं कि वह बच्चे को मीडिया ग्लेयर से दूर रखना चाहते हैं।

 

Back to Top