क्या है प्रियंका की फैमिली प्लानिंग ?

बाॅलीवुड़

प्रियंका चोपड़ा एक ऐसी अदाकारा हैं जो अपने काम से सभी का दिल जीत लेती हैं। प्रियंका व्यस्त अभिनेत्रियों में भी शामिल हैं। जी हाँ, कभी अपनी फिल्मों तो कभी किसी इवेंट में उन्हें देखा जाता है, हालाँकि वह अधिक समय के लिए फ्री नहीं रहती हैं। बल्कि हर दिन उनके पास फ़िल्में होती हैं। लेकिन इन सबके बीच प्रियंका अपने परिवार के लिए भी वक्त निकाल लेती हैं। जी हाँ और निक के परिवार सहित वह अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वक्त बिताती नजर आती हैं। उनके काम के बीच प्रियंका की फैमिली प्लानिंग को लेकर भी समय-समय पर चर्चा होती रहती हैं।

 

आप सभी को पता ही होगा कि प्रियंका और निक ने साल 2018 में शादी की थी जिसके बाद अब अभिनेत्री ने अपने आगे के प्लान को लेकर बात की है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने बच्चे और भविष्य को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि, 'वो और निक जोनस अपनी जिंदगी में बदलाव के लिए तैयार हैं और यह जब होगा तब होगा ही।' जी दरअसल प्रियंका ने हाल ही में वैनिटी फेयर मैगजीन के साथ बातचीत की। इस दौरान इंटरव्यू में उनसे पूछा गया कि, 'क्या उनकी मां डॉ मधु चोपड़ा नानी बनने की उम्मीद कर रही हैं।'

 

 

 

इस पर प्रियंका ने जवाब दिया, 'यह हमारे भविष्य का बहुत बड़ा हिस्सा है। भगवान की कृपा से जब यह होगा, तब होगा।' इसी के साथ जब प्रियंका से पूछा गया कि वह और निक अपनी जिंदगी में बहुत व्यस्त रहते हैं तो अभिनेत्री ने कहा, ‘नहीं हम प्रैक्टिस करने में बहुत बिजी नहीं रहते।‘ वहीं वह आगे कहती नजर आईं कि, ‘मैं इसके लिए ओके हूं। हम दोनों ही इसके लिए ओके हैं।‘ आप सभी जानते ही होंगे कि साल 2019 में प्रियंका ने वोग मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘एक घर खरीदना और बच्चा, दोनों उनकी लिस्ट में हैं। घर वह है जहां मैं खुश हूं, जब तक मेरे आस-पास वे लोग हैं जिनसे मैं प्यार करती हूं।‘ फिलहाल उनके बयान से साफ़ है कि अभी बच्चों की प्लानिंग को लेकर उनके दिमाग में कुछ नहीं है।

Back to Top