बॉ मुख्तार अंसारी पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने कसा शिकंजा

उत्तर प्रदेश

पंजाब की जेल में कैद बाहुबली MLA मुख्तार अंसारी पर यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने शिकंजा कसा है।  मुख्तार, उनकी पत्नी अफसा अंसारी और दोनों बेटों के पासपोर्ट सीज़ कर लिए गए हैं।  तमाम पासपोर्ट को पुलिस के पास जमा करा दिए गए हैं।  मुख्तार, फिलहाल पंजाब की रोपड़ जेल में कैद हैं, जिसे यूपी लाने की प्रक्रिया जारी है।

बता दें कि मुख्तार अंसारी पंजाब के रोपड़ जेल में कैद है।  उसे यूपी सरकार उसे यूपी लाना चाहती है, मगर पंजाब सरकार ने मुख्तार अंसारी को यूपी भेजने से मना कर दिया है।  इसके लिए पंजाब ने मुख्तार अंसारी के कथित खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया है।  इसके बाद ये मामला शीर्ष अदालत तक पहुंच गया है।  इस मुद्दे पर सोमवार को सुनवाई हुई।  मुख्तार अंसारी ने शीर्ष अदालत में एक हलफनामा दाखिल कर यूपी ट्रांसफर किए जाने का विरोध किया है।  मुख्तार अंसारी ने कहा है कि वो एक ऐसे परिवार का हिस्सा है, जिसने स्वतंत्रता संग्राम में बड़ा योगदान दिया है, इसके साथ ही उसके परिवार से निकले हामिद अंसारी देश के उपराष्ट्रपति रहे हैं।  

मुख्तार अंसारी ने अपने हलफनामे में कहा है कि वह स्वयं भी उत्तर प्रदेश के मऊ से पांच बार MLA रह चुका है।  मुख्तार अंसारी ने कहा है कि वह डॉ मुख्तार अहमद अंसारी का पोता रहा है जो कि एक स्वतंत्रता सेनानी थे और 1927-28 तक कांग्रेस के अध्यक्ष भी रहे थे।  इसके अलावा वह जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के संस्थापक भी थे।  लीवुड के जाने माने एक्टर महेश आनंद की मौत का रहस्य

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर और विलन का रोल करने वाले महेश आनंद को आज के समय ऐसा कोई भी नहीं है जो जानता न हो।  वहीँ आज उनकी पुण्यतिथि भी है।  हम बता दें कि 90 के दशक के मशहूर विलेन महेश आनंद की लाश 12 फरवरी 2019 को उनके फ्लैट से मिली थी।  सुनने में आया था कि दो दिन तक महेश की डेड बॉडी फ्लैट में पड़ी हुई थी।  जिसके बाद पुलिस ने उनकी बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था।  जिसके बाद पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महेश आनंद की मौत का खुलासा हुआ था।

आपको बता दें कि पुलिस ने महेश के शव को पोस्ट मॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज दिया था।  उसके मुताबिक महेश की मौत नेचुरल डेथ थी।  रिपोर्ट के अनुसार महेश ने सुसाइड नहीं किया था।  पहले महेश की अचानक मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट भी बताई जा रही थी लेकिन अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इन दोनों ही बातों को खारिज किया गया था।

सूत्रों की माने तो पुलिस को महेश के बिस्तर के पास से शराब की बोतल जब्त की थी और साथ ही उनके घर के बाहर दों लंच बॉक्स भी मिले थे।  रिपोर्ट्स के अनुसार महेश आनंद कई वक्त से आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे और उनके पास पानी पीने तक के पैसे नहीं बचे थे।  कहा जाता है कि महेश को कई समय से काम नहीं मिल रहा था जिसके चलते वो डिप्रेशन में चले गए थे।  और इसके चलते उनकी मौत हो गई थी।

Back to Top