सनी लियोनी के गाने मधुबन ने मचाया हंगामा

बाॅलीवुड़

एक्ट्रेस सनी लियोनी की खूबसूरती और क्यूट अंदाज का हर कोई दीवाना ही चुका है। सनी ने जब से हिंदी सिनेमा में कदम रख दिया है, अभिनेत्री को हमेशा ही फैंस का बेशुमार प्यार और सपोर्ट मिल रहा है। सनी की बड़ी फैन फॉलोइंग भी हैं। सनी अपने फैंस के दिलों पर हमेशा से राज करती रही हैं लेकिन फिर भी सनी का नाम कई बार विवादों के साथ जुड़ चुका है।

 

सनी कई कंट्रोवर्सी को लेकर सुर्ख़ियों में रह चुकी है और अब एक बार फिर अभिनेत्री अपने नए गाने मधुबन को लेकर विवादों से घिरी हुई है। सनी के गाने पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के इल्जाम भी लगाए गए है। आइए इस खास अवसर पर जानते हैं वो मौके जब विवादों में रहीं सनी लियोनी।

 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हाल ही में रिलीज हुए सनी लियोनी के गाने मधुबन ने हंगामा मचा दिया है। गाने के लिरिक्स पर हिंदू भावनाओं को आहत करने के इल्जाम लगा है। गाना राधा पर बनाया गया है, जिसके लिरिक्स पर कई लोगों ने आपत्ति भी व्यक्त की है। मथुरा पुजारियों से लेकर मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी गाने को लेकर आपत्ति व्यक्त कर दी है। मथुरा के पुजारियों का बोलना है कि सनी लियोनी को मधुबन गाने पर अश्लील डांस को देखकर उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। विवादों के उपरांत Saregama ने लिरिक्स बदलने की बात कही है।

 

ख़बरों की माने तो सनी लियोनी लंबे समय से कंडोम ब्रांड को एंडोर्स करती हुई नज़र आई है। नवरात्रि के अवसर पर सनी लियोनी के कंडोम एंडोर्समेंट के बिल बोर्ड लगाए गए थे। इन बिल बोर्ड्स पर गुजरात में बहुत विवाद हुआ था। नवरात्रि के पर्व के वक़्त कंडोम को प्रमोट करने पर केस भी फाइल कर दिया गया था। 

Back to Top