तो इस वजह से टूटा था बिल और मेलिंडा का रिश्ता

विदेश

माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक और दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स के बारे में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस खुलासे में बताया गया है कि आखिर क्यों टूटा था बिल और मेलिंडा गेट्स का रिश्ता। दरअसल एक रिपोर्ट में कहा गया है कि बिल गेट्स के माइक्रोसॉफ्ट की एक महिला कर्मचारी के साथ भी संबंध थे। दोनों के बीच नजदीक का रिलेशन था।

मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि माइक्रोसॉफ्ट ने बिल गेट्स के महिला कर्मचारी के साथ लगभग दो दशक पुराने संबंधों को लेकर जांच शुरू की थी। जिसके बाद 2019 में महिला ने बोर्ड को लेटर लिखकर रोमांटिक रिलेशनशिप की डिटेल शेयर की थीं।

इस दौरान जांच का काम एक फर्म को सौंपा गया था हालांकि जांच किसी नतीजे पर पहुंचती उससे पहले ही गेट्स ने पद छोड़ दिया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि वर्ष 2000 में बिल गेट्स द्वारा कंपनी की एक महिला कर्मचारी के साथ करीबी संबंध बनाने की जानकारी दी गई थी।

Back to Top