उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ प्रियंका वाड्रा की मीटिंग

उत्तर प्रदेश

बीते कुछ समय से देश के कई राज्यों में सियासी हलचल काफी बढ़ गई है इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ 2 मीटिंग हुईं। अखिलेश यादव ज्योतिषी हो सकते हैं कि उन्हें लगता है कि कांग्रेस को 0 सीटें प्राप्त होगी, हम देखेंगे कि क्या होता है। प्रदेश में महिला कल्याण पर एक अलग सार्वजनिक ऐलान किया जाएगा।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा था कि आने वाले विधानसभा चुनावों में लोग कांग्रेस को नकार देगी तथा उसे 0 सीट प्राप्त होगी। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने औरतों के लिए अलग से एक घोषणा पत्र बनाया है, हम महिलाओं के लिए जो करना चाहते हैं वो उस घोषणा पत्र में होगा। हम कल इस घोषणा पत्र को पेश करेंगे।

 

वही इससे पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने घोषणा पत्र कमेटी तथा कैंपेन कमेटी के साथ लखनऊ में मीटिंग कर में विधानसभा चुनावों की तैयारी की बातचीत की थी। इस के चलते लोगों की राय से तैयार किए घोषणा पत्र को आखिरी रूप देने पर बातचीत हुई। प्रियंका गांधी ने कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस के घोषणा पत्र में युवाओं, किसानों, महिलाओं, कारोबारियों, वंचित वर्गों सहित सभी तबकों की आवाज को जगह दी गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र यूपी की प्रगति का मार्ग तैयार करने वाला दस्तावेज होगा।

Back to Top