न्यूजीलैंड की पीएम ने अपनी शादी की कैंसिल

विदेश

 

न्यूजीलैंड की पीएम जेसिंडा अर्डर्न ने आज यानी रविवार को कहा कि उन्होंने देश में बढ़ते ओमिक्रॉन के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए प्रतिबंधों के चलते अपनी शादी कैंसिल कर दी है। आप सभी को बता दें कि न्यूजीलैंड में आज यानी रविवार रात से मास्क को अनिवार्य किया गया है और इसी के साथ जमावड़ों पर रोक लगा दी जाने वाली है। इसके अलावा यहाँ किसी कार्यक्रम में सिर्फ सीमित संख्या में लोग ही शामिल हो सकेंगे। जी दरअसल, न्यूजीलैंड में एक शादी के बाद ओमिक्रॉन के 9 केस सामने आए थे और ऐसा होने के बाद से यहां कम्युनिटी स्प्रेड का खतरा बढ़ गया है। आपको बता दें कि यहां एक परिवार ऑकलैंड से शादी समारोह में शामिल होकर प्लेन से साउथ आइसलैंड लौटा था।

 

ऐसा होने के बाद परिवार के सदस्य और फ्लाइट अटेंडेंट की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह सब देखते हुए न्यूजीलैंड में प्रतिबंध लगाने का ऐलान कर दिया गया था। वहीं अब लगे हुए यहाँ नए प्रतिबंधों के तहत, बार और रेस्टोरेंट और शादी जैसे कार्यक्रमों में 100 लोगों के शामिल होने की अनुमति है। इसी के साथ यहाँ कार्यक्रम स्थल पर वैक्सीन पास नहीं है, तो सिर्फ 25 लोग शामिल हो सकते हैं। इसके अलावा न्यूजीलैंड में विदेशियों के लिए मार्च 2020 से बॉर्डर बंद हैं। आपको बता दें कि सरकार ने ओमिक्रॉन के केसों को देखते हुए इसे खोलने के फैसले को आगे बढ़ा दिया है। वहीं न्यूजीलैंड में 12 साल से ऊपर की करीब 94% आबादी का वैक्सीनेशन हो चुका है।

 

 

 

इसके अलावा 56% आबादी को बूस्टर डोज भी लग चुका है। साल 2017 में अर्डर्न न्यूजीलैंड की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री बनीं थी, और बीते साल अक्टूबर में उन्होंने सत्ता में फिर वापसी की थी। आपको बता दें कि जेसिंडा अर्डर्न अपने लंबे समय से मित्र क्लार्क गेफोर्ड से शादी करने जा रही हैं। हालाँकि अब 40 वर्षीय प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने अपनी शादी टाल दी है। उन्होंने साल 2019 में अपने बॉयफ्रेंड और टीवी होस्‍ट गेफोर्ड से सगाई की थी।

Back to Top