शमिता शेट्टी का उड़ा मजाक तो भड़की माँ

बाॅलीवुड़

टेलीविज़न के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 15' की प्रतियोगी एवं अभिनेत्री शमिता शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी रियलिटी शो का बहुत नजदीक से फॉलो कर रही हैं। वह अपनी बेटी का पूरा समर्थन कर रही हैं। शमिता शेट्टी भी घर के भीतर अकेले ही खेल रही हैं। वह किसी के भी साथ अलाइंस नहीं बना रही हैं। हाल ही में 'वीकेंड का वार' एपिसोड में राखी सावंत ने शमिता शेट्टी पर कई आरोप लगाए। 

 

उनका कहना था कि जब बरतन धोने तथा सफाई का समय आता है तो शमिता शेट्टी के कंधे में दर्द होने लगता है। वहीं, जब उन्हें बालों में ब्लो ड्रायर करना होता है तो उनके कंधे में कोई दिक्कत नहीं होती। इसके साथ ही कंधे में लगी चोट का भी राखी सावंत ने मजाक उड़ाया था। वही इससे पहले शमिता शेट्टी के भाई राजीव अदातिया ने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से राखी सावंत को लताड़ लगाई थी। 

 

 

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा था कि शमिता की कंधे की चोट झूठी तथा फेक नहीं है। वह सच में दर्द में हैं। अब मां सुनंदा शेट्टी का शमिता को समर्थन मिला है। सुनंदा शेट्टी ने राखी के इस बर्ताव पर प्रतिक्रिया दी है। सुनंदा शेट्टी ने कहा, "शमिता को सच में टास्क के चलते चोट लगी थी। खराब MRI रिपोर्ट्स के बाद भी उन्होंने टास्क खुद खेला। क्विट नहीं किया। हम सभी शमिता की चोट को लेकर बहुत परेशान हो गए थे, मगर साथ ही हम सभी ने उनके फैसले की इज्जत की।" सुनंदा शेट्टी ने आगे कहा कि हाल ही में प्रसारित हुए एक एपिसोड में जिस प्रकार प्रतियोगियों ने शमिता शेट्टी के फ्रोजन कंधे का मजाक उड़ाया, वह मुझे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। मैं बहुत दुखी थी। बोलना पड़ेगा कि चैनल ने शमिता शेट्टी की दवाइयों का बहुत ध्यान रखा, मगर वहीं प्रतियोगी इसमें पीछे दिखाई दिए तथा उसकी चोट का मजाक बनाते नजर आए।

Back to Top