बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने दी ईद की शुभकामनाएं

बाॅलीवुड़

देश में ईद का त्योहार मनाया जा रहा है। देश के कुछ हिस्सों में इसे कल तो कहीं पर आज मनाया जा रहा है। हालांंकि कोरोना वायरस के संक्रमण ने इस इस त्योहार को फीका कर दिया है।

बॉलीवुड के कई दिग्गजों ने ईद की शुभकामनाएं दी है। बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया के माध्यम से ईद की शुभकामना दी है। उन्होंने लिखा कि ईद मुबारक, भगवान अच्छी सेहत और शांति प्रदान करें और विश्व भर में सभी के दुखों को कम करें।

बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर ने भी ईद पर उन लोगों के लिए प्रार्थना करने की अपील की जिन्हें मुश्किल समय में अधिकांश अन्य लोगों की तुलना में प्रार्थनाओं की अधिक जरूरत है। वहीं बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री पूजा भट्ट ने भी लोगों को ईद की मुबारकबाद दी है।

 

Back to Top