2027 तक विश्व की सबसे अधिक जनसँख्या वाला देश बन जाएगा भारत

देश

 चीनी के जनसांख्यिकी विश्लेषकों (Chinese Demographers) का कहना है कि भारत वर्ष 2027 के यूनाइटेड नेशंस के प्रक्षेपण (UN Projections) से पहले विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा और आबादी के मामले में चीन को भी पीछे छोड़ देगा, जहां (चीन में) पिछले कुछ सालों से जन्म दर में निरंतर गिरावट दर्ज की जा रही है।

भारत में 2050 तक तक़रीबन 273 मिलियन लोगों की तादाद बढ़ने की उम्मीद है। यूनाइटेड नेशंस की एक रिपोर्ट ने यह अनुमान जताते हुए 2019 में कहा है कि भारत देश वर्ष 2027 तक चीन को आबादी के मामले में पार कर जाएगा और विश्व का सबसे अधिक आबादी वाला देश बन जाएगा। यही नहीं, रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत इस वर्तमान सदी के आखिर तक सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बना रहेगा।

संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, 2019 में भारत की अनुमानित जनसंख्या 1।37 बिलियन और चीन की 1।43 बिलियन थी। चीन ने मंगलवार को एक दशक की जनगणना के आंकड़े जारी किए, जिसमें कहा गया है कि विश्व के सबसे अधिक आबादी वाले देश के रूप में चीन की आबादी सबसे धीमी गति से बढ़कर 1।41178 अरब तक पहुंची है। आधिकारिक अनुमानों के अनुसार, दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश चीन की आबादी में अगले साल से गिरावट होने की संभावना है।

Back to Top