सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमत में 29 से 30 पैसे तक का किया इजाफा

व्यापार

पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतें लोगों को झटका दे रही हैं। लगातार सातवें दिन इन दोनों ही ईंधनों की कीमतों में इजाफा हुआ है। सरकारी तेल कंपनियों ने आज डीजल की कीमत में 29 से 30 पैसे तक का इजाफा किया है। वहीं पेट्रोल की कीमत 25 से 26 पैसे तक बढ़ा दी है।
इसके साथ ही देश की राजधानी दिल्ली और महानगर मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर जा चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 88.99 जबकि मुंबई में इसकी कीमत 95.46 रुपए प्रति लीटर हो गई है।
दिल्ली में डीजल 79.35 रुपए और मुंबई में 86.34 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। कोलकाता में डीजल 82.94 रुपए और पेट्रोल 90.25 रुपए प्रति लीटर के भाव से बिक रहा है। जबकि चेन्नई में डीजल का प्रति लीटर भाव 84.44 रुपए और पेट्रोल का 91.19 रुपए है।

Back to Top