एक बार फिर से सोने एवं चांदी की कीमतों में गिरावट

व्यापार

एक बार फिर से सोने एवं चांदी की कीमतों गिरावट देखने को मिली है। सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में यानी शुक्रवार को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट आई है।
खबरों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कल सोने की कीमत में प्रति दस ग्राम 661 रुपए की भारी टूट देखने को मिली। इस कारण शुक्रवार को सोने की कीमत 46,847 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गई है। गुरुवार को सोने का प्रति 10 ग्राम भाव 47,508 रुपए पर रहा था।
दिल्ली में में चांदी की कीमत में भी 347 रुपए प्रति किलोग्राम की गिरावट शुक्रवार को देखने को मिली है। इससे चांदी 68,241 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। गुरुवार को चांदी की कीमत 68,241 रुपए प्रति किलोग्राम पर रही थी।
वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। इस कारण सोने की कीमत 1,815 डॉलर प्रति औंस रह गई है। वहीं चांदी की कीमत 26.96 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंच गई है।

Back to Top