देवास प्रेस नोट ने छापे 4100 मिलियन नोट, 4400 मिलियन नोट छापने का मिला था लक्ष्य

व्यापार


मध्य प्रदेश के देवास में बैंक नोट प्रेस से नोटों की छपाई को लेकर एक खुशखबरी सामने आई है। बीएनपी इस वित्तीय वर्ष में लक्ष्य के पास पहुंच गया है। सूत्रों के अनुसार 2018-19 के लिए बीएनपी को 4400 मिलियन नोट छापने का लक्ष्य मिला था। अब तक 4100 मिलियन से अधिक नोट छप चुके हैं।

31 मार्च तक लक्ष्य से अधिक नोट छपने की उम्मीद जताई जा रही है। यहां अभी 500 के नोटों की छपाई चल रही है। आवश्यकता के मुताबिक सौ और दो सौ रुपये के नोट भी छप रहे हैं। नोटबंदी के बाद बीएनपी में पांच सौ रुपये का नया नोट छपना आरम्भ हुआ था। ज्यादा काम को देखते हुए सेवानिवृत्त कर्मचारियों के साथ सेना के जवानों की भी इसमें सहायता ली गई थी। उस समय छुट्टी के दिनों में भी काम हुआ था।

उस वित्तीय वर्ष के आगाज़ के समय बीएनपी को 3200 मिलियन नोट छापने का लक्ष्य मिला था, किन्तु कई यूनियनों से विचार विमर्श के बाद यह लक्ष्य 3600 मिलियन कर दिया गया था। तेजी से काम होने से लक्ष्य पूरा होने के करीब पहुँच गया है। उस समय यह आंकड़ा 3913 मिलियन पहुंच गया था। इस काम को देखते हुए वित्तीय वर्ष 2017-2018 के लिए चार हजार मिलियन नोट छापने का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद 2018-19 में लगभग 4400 मिलियन नोट छापने का लक्ष्य दिया गया था।

Back to Top