पुष्कर सिंह धामी ने ली उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ

उत्तराखंड

पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री बन गए हैं। वे निरंतर दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने वाले पहले नेता हैं। देहरादून के परेड ग्राउंड में हुए शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा सम्मिलित हुए।

पुष्कर सिंह धामी के साथ 8 मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। चंदन राम दास, रितू खंडूरी (स्पीकर), सतपाल महाराज, सुवोध यूनियाल, रेखा आर्य, गणेश जोशी, विनोद कंडारी, सौरभ बहुगुणा, धनसिंह रावत धामी सरकार में मंत्री होंगे। पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहे। 

वही बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल तथा अरविंद पांडेय को फोन नहीं आया है। बता दे कि उत्तराखंड में नई सरकार के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में 25000 आगंतुकों के लिए कुर्सियां लगाई गई हैं। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री सहित कई केंद्रीय मंत्रियों के सम्मिलित होने के चलते सुरक्षा की सख्त व्यवस्था की गई है।

Back to Top