मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ

छत्तीसगढ़

राजनांदगांव : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज राजनांदगांव जिले के दौरे पर थे अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री खैरागढ़ इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पहुंचे जहां उन्होंने खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया।

 

बता दें कि, 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के मशहूर संगीतज्ञ और अन्य कला में निपुण कलाकारों का जमघट लगा हुआ है। आज खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ रंगारंग तरीके से हुआ जिसमें प्रसिद्ध पार्श्व गायिका कविता कृष्णमूर्ति ने अपनी गायिकी से समा बाँधा। मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का भूमिपूजन किया व केंद्र सरकार पर निशाना साधा।

 

 

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खैरागढ़ महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके साथ ही खैरागढ़ महोत्सव के मंच से ही खैरागढ़ ब्लॉक के लिए 6.51 करोड रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। जिसमें 182 कार्य स्वीकृत है। मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि स्वामी आत्मानंद स्कूल एक सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिससे गरीब बच्चों को लाभ मिलेगा और उसका लाभ गरीब बच्चों को मिल रहा है साथी उन्होंने कहा कि प्रदेश की सरकार ऐसी सरकार है जो चिटफंड में डूबे लोगों के पैसे को वापस करा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी भी हो रही है और उनकी संपत्ति कुर्क भी की जा रही है वही भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है और महंगाई को कम करने और रोकने में देश के प्रधानमंत्री असफल रहे हैं देश में महंगाई बढ़ती जा रही है और आम आदमी परेशान हो रहा है।

 

 

खैरागढ़ महोत्सव के इस रंगारंग कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं और विश्वविद्यालय के प्रोफेसर कुलपति सहित नगरवासी भी मौजूद रहे। कविता कृष्णमूर्ति की गायकी ने समा बांधा और लोग मंत्रमुग्ध होकर उनकी गायकी सुनते रहे कविता कृष्णमूर्ति ने सुपरहिट गाने का है जिसमें हम दिल दे चुके मूवी की खट्टा नींबूडा और मिस्टर इंडिया मूवी की हवा हवाई गाना गाया जिसमें छात्र-छात्राएं झूम उठे खैरागढ़ महोत्सव की अपनी एक अलग पहचान है और 27 तारीख से 30 अप्रैल तक यह महोत्सव चलेगा जिसमें देश भर के और छत्तीसगढ़ प्रदेश के कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

Back to Top