वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिग्विजय सिंह के बयान की आलोचना की

मध्यप्रदेश

कश्मीर में धारा-370 पर दिए गए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बयान के बाद देशभर में बवाल मचा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं ने दिग्विजय सिंह और कांग्रेस की खुलकर आलोचन की है। अब इसी क्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस की आलोचना करते हुए कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पाकिस्तान तक से सहयोग मांग रही है। कांग्रेस को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।

 

दिग्विजय सिंह का धारा 370 पर दिया बयान दिखाता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए उन लोगों का सहयोग चाहती है जो भारत में आतंकवाद को बढ़ाते हैं। कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पाकिस्तान से सहयोग मांग रही है। कांग्रेस को माफी मांगनी चाहिए: केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर pic.twitter.com/3vxUugaH4Q — ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2021

एएनआई न्यूज एजेंसी के अनुसार, आज शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिग्विजय सिंह का धारा 370 पर दिया बयान दिखाता है कि कांग्रेस सत्ता में आने के लिए उन लोगों का सहयोग चाहती है जो भारत में आतंकवाद को बढ़ाते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस यदि सत्ता में आई तो सबसे पहले हम जम्मू-कश्मीर से धारा-370 हटाएंगे।

Back to Top