मई महीने के पहले ही दिन महंगाई का एक और तगड़ा झटका

व्यापार

मई महीने की शुरुआत हो गई है और महीने के पहले ही दिन महंगाई का एक और तगड़ा झटका लगा है। जी दरअसल सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 मई को एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder Price) के भाव में 104 रुपए तक प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है। आप सभी को बता दें कि यह बढ़ोतरी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है। रहत की बात ये है कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ हैं। आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब 19 किग्रा कमर्शियल गैस का दाम 102.50 रुपए बढ़कर 2,355 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया। इसके अलावा हम आपको यह भी जानकारी दे दें कि पिछले महीने 1 अप्रैल को कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 268.50 रुपए बढ़े थे।

 

हालाँकि इस बीच बड़ी और राहत की बात ये है कि तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस की कीमतें नहीं बढ़ाए हैं।इससे आम आदमी को बढ़ती महंगाई से थोड़ी राहत मिली है। वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बिना सब्सिडी वाला 14.2 किग्रा गैस सिलेंडर का दाम 949.5 रुपए है। इसके अलावा कोलकाता में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का भाव 976 रुपए, मुंबई में 949.50 रुपये और चेन्नई में बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत अब 965.50 रुपए है। वहीं लखनऊ में घरेलू रसोई गैस की कीमत 987.50 रुपए, जबकि पटना में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1039.5 रुपए है। क्या है कमर्शियल गैस सिलेंडर के नए दाम- आज से यानी 1 मई से कमर्शियल गैस सिलेंडर महंगाई हो गया।

 

 

 

जी दरअसल देश की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल (IOC) ने 19 किग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 104 रुपए तक की बढ़ोतरी की है। अब दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 102 रुपए बढ़कर 2,355 रुपए हो गई, बल्कि इससे पहले इसकी कीमत 19 किग्रा रुपए थी। वहीं कोलकाता में 19 कमर्शियल गैस सिलेंडर का भाव सबसे ज्यादा 104 रुपए बढ़ा है। जी दरअसल यहाँ 19 किग्रा कमर्शियल सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,455 रुपए हो गई। हालाँकि पहले इसकी कीमत 2351.5 रुपए थी। वहीं, मुंबई में कमर्शियल गैस का भाव 102 रुपए चढ़कर 2307 रुपए हो गया। पहले कीमत 2,205 रुपए थी। इसके अलावा चेन्नई में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतें 102 रुपए बढ़ी है। यहां कीमत बढ़कर 2,508 रुपए हो गई। पहले कीमत 2,406 रुपए थी।

 

जेट फ्यूल के बढ़े दाम- आज से यानी 1 मई को पेट्रोल-डीजल (Petrol Diesel price) में कोई बदलाव नहीं आया, लेकिन जेट फ्यूल (Jet Fuel) के दाम बढ़ गए हैं। जी दरअसल दिल्ली में एयर टरबाइन फ्यूल का भाव बढ़कर 116851.46 रुपए प्रति किलोलीटर हो गया है। वहीं कोलकाता में यह 121430.48, मुंबई में 115617.24 और चेन्नई में यह 120728.03 रुपए प्रति किलोलीटर हो गई है। आपको बता दें कि दिल्ली में ATF के रेट 3,649 रुपए प्रति किलोलीटर बढ़े हैं और कोलकाता में 3,677 रुपए और चेन्नई में यह 3,795 रुपए तक बढ़ा है।

Back to Top