टोक्यो ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में हिस्सा लेंगी अमेरिका की प्रथम महिला

विदेश

टोक्यो ओलंपिक का शुभारंभ 23 जुलाई को जापान की राजधानी टोक्यो में होगा। ओलंपिक खेल 8 अगस्त तक आयोजित किए जाएंगे। टोक्यो ओलंपिक खेलों की ओपनिंग सेरेमनी में अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन हिस्सा लेंगी। वे 23 जुलाई को टोक्यो पहुंचेंगी। टोक्यो ओलंपिक खेलों का आयोजन बिना दर्शकों के होगा। खेल के मैदान में दर्शकों को एंट्री नहीं दी गई है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी और अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन टोक्यो ओलंपिक खेलों के ओपनिंग सेरेमनी का हिस्सा बनेंगी। जिल बाइडेन के समारोह में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि व्हाइट हाउस प्रशासन द्वारा की गई है।

Back to Top