तो 47 साल की मलाइका अरोड़ा इसलिये दिखती हैं इतनी फिट और जवां

बाॅलीवुड़

मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों और डांसरों में से एक हैं। मलाइका की फिटनेस लगातार सुर्खियों में रहती है। 47 साल की होने के बावजूद भी मलाइका अपनी फिटनेस के दम पर 20 की नजर आती हैं। एक्ट्रेस ने बताया है कि वे योग के साथ इस इंटरमिटेंट फास्टिंग के फंडे को फॉलो करती हैं और यही इन्हें इतना जवां और तरोताजा रखता है।

मलाइका दिन का आख़िरी भोजन शाम को 7 से 7:30 के बीच लेती हैं। इसके बाद मलाइका अरोड़ा कुछ भी नहीं खाती हैं। अगले दिन सुबह 9 से 9:30 के बीच ढेर सारा लिक्विड पीकर वे अपना फास्ट तोड़ती हैं। 12-13 घंटे कुछ नहीं खाती हैं।

मलाइका ने बताया कि वे सुबह लिक्विड डाइट से अपना फास्ट खोलती हूं और इसके लिए लिक्विड में घी, नारियल पानी, जीरे का पानी और गुनगुना पानी सहित कई चीजें शामिल हैं। पानी के साथ वो थोड़े ड्रायफ्रूट्स भी खाती हैं। साथ ही वे बाहर का खाना बहुत कम लेती हैं। घर का बना खाना ही खाती हैं।

Back to Top