रूस के स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत

विदेश

रूस में आज मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में 11 लोगों की मौत हो गई। फायरिंग 17 साल के एक लड़के ने की जिसके बाद 11 लोगों ने दम तोड़ दिया और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के अनुसार, गोलीबारी की ये घटना कज़ान शहर के एक स्कूल में हुई। दो बंदूकधारियों ने स्कूल में आकर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। बंदूकधारियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

घटना के बाद पूरी इमारत को अधिकारियों ने तुरंत खाली करा लिया है। वहीं पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। रूस में इस तरह के हमले पहले भी हुए हैं जिसमें ज्यादातर युवाओं द्वारा ही फायरिंग की गई है।

Back to Top