महाराष्ट्र में 1 करोड़ निवासियों को मिली वैक्सीन की दोनों डोज

देश

महाराष्ट्र देश में ऐसा पहला राज्य बन गया है जिसने अपने 1 करोड़ निवासियों को वैक्सीन की दोनों डोज दे दी है। जी हाँ, और ऐसे अब कोरोना के खिलाफ लड़ाई में महाराष्ट्र ने एक नया कीर्तिमान रच डाला है। महाराष्ट्र ही हैं जिसने 1 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना रोधी वैक्सीन के दोनों डोज देकर लोगों को संपूर्ण सुरक्षा प्रदान की है। इस बारे में जानकारी खुद महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग ने दी है। आप सभी को बता दें कि दोनों डोज देकर एक करोड़ से अधिक नागरिकों को कोरोना से सुरक्षा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रशंसा की है।

आप सभी को बता दें कि बीते कल शाम चार बजे तक राज्य में एक दिन में करीब पौने चार लाख नागरिकों का वैक्सीनेशन पूरा हुआ। बताया जा रहा है शाम चार बजे तक महाराष्ट्र में दोनों डोज ले चुके नागरिकों की संख्या 1 करोड़ 64 हजार 308 हो चुकी है। वैसे आए दिन वैक्सीनेशन के नए-नए रिकॉर्ड महाराष्ट्र के नाम पर दर्ज होते दिखाई दे रहे हैं। अब तक राज्य में 3 करोड़ 16 लाख 9 हजार 227 नागरिकों को वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। केवल यही नहीं बल्कि बीते कल शुरू वैक्सीनेशन के तहत दोनों डोज ले चुके नागिरकों की संख्या 1 करोड़ के आंकड़े को पार कर चुकी है।


बीते कल स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. प्रदीप व्यास ने यह जानकारी दी। आपको हम यह भी बता दें कि राज्य में बीते कल करीब 4100 वैक्सीनेशन सेंटर शुरू हैं और इनमें शाम 4 बजे तक 3 लाख 75 हजार 974 लोगों का टीकाकरण पूरा हुआ। वहीँ अपर मुख्य सचिव डॉ। प्रदीप व्यास का कहना है कि देर शाम तक यह संख्या और बढ़ गई है।

Back to Top