आखिर सेट पर क्यों रोये वरुण धवन, जानिए पूरी खबर

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन, जो आखिरी बार अभिषेक वर्मन की पीरियड ड्रामा कलंक में नजर आए थे, फिलहाल अपनी अगली फिल्म स्ट्रीट डांसर 3 डी की शूटिंग कर रहे हैं। वरुण की पहले वाली फिल्म ने कुछ खास नहीं कमाया बल्कि दर्शकों को पसंद भी नहीं आई है। लेकिन इन दिनों वो स्ट्रीट डांसर 3 डी को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं और इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके कई वीडियो सामने आते रहते हैं और हाल ही में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वरुण रोते हुए दिखाई दे रहे हैं। जानते हैं आखिर क्यों रोये वरुण।

वर्षों की भावनाओं को एक ही समय में व्यक्त किया
हाल ही में उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने खुलासा किया कि वो सेट पर क्यों टूट गए। जब उनसे पूछा गया कि क्या वो शॉट के बाद रोए? तो वरुण ने हां कहा, कि वो भावुक हो गए क्योंकि उनके पास प्रदर्शन करने के लिए एक सैड सांग था। अंत में, उन्होंने कहा कि वो अब बेहतर है। वरुण ने बाद में एक भावनात्मक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लिखा था कि वर्षों की भावनाओं को एक ही समय में व्यक्त किया गया।

श्रद्धा कपूर मुख्य भूमिका में
वरुण ने इसके साथ एक कैप्शन भी दिया जिसमें उन्होंने लिखा है, वर्षों की भावनाओं को एक ही टेक में एक्सप्रेस किया। लेना और देना एक निर्देशक और अभिनेता के बीच के रिश्ते का सबसे मजेदार हिस्सा है। इसके अलावा बता दें, रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में श्रद्धा कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म एबीसीडी फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त है। ये नवंबर 2019 में सिनेमाघरों में लगेगी। इसमें वरुण के साथ श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही भी नज़र आनेव वाली हैं।

Back to Top