श्रद्धा कपूर जल्द ही कर सकती हैं शादी, मीडिया के सामने किया खुलासा

बाॅलीवुड़

बीते साल कई बॉलीवुड स्टार्स ने शादी की है और ये सिलसिला इस साल भी चलने वाला है। इस साल भी कई एक्टर्स के नाम हैं जो इस साल शादी करने वाले हैं। ऐसे ही उसी लिस्ट में शामिल है श्रद्धा कपूर जिनकी शादी की खबरें आ रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि इस साल फरहान अख्तर-शिबानी दांडेकर, रणबीर कपूर-आलिया भट्ट और अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा इस साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। लेकिन इन जोड़ियों की तरफ से कोई ऑफिशल कन्फर्मेशन नहीं आया है। तो अब बात करते हैं श्रद्धा कपूर की।

दरअसल, हालिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस लिस्ट में एक और बॉलिवुड सिलेब्रिटी का नाम जुड़ चुका है। वो हैं ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं। कहा जा रहा है कि श्रद्धा अपने कथित बॉयफ्रेंड और सिलेब्रिटी फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठा से अगले साल शादी कर सकती हैं। ये दोनों एक-दूसरे को काफी लंबे अर्से से जानते हैं और दोनों ने साल 2018 में एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। इसी के साथ ये भी हो सकता है कि दोनों एक दूसरे से प्यार भी करते हों। लेकिन इस पर भी अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

इसके अलावा बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर के पैरंट्स भी इस रिश्ते से काफी खुश हैं और श्रद्धा ने इस बारे में रोहन से बात भी की है। इस बीच ये जानकारी भी दे दें कि श्रद्धा इस समय सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म छिछोरे की शूटिंग कर रही हैं। इसके अलावा प्रभास के साथ उनकी फिल्म साहो भी रिलीज के लिए तैयार है। श्रद्धा वरुण धवन के साथ रेमो डिसूजा के साथ फिल्म स्ट्रीट डांसर में भी काम कर रही हैं। यानि श्रद्धा एक साथ कई फिल्मों में काम कर रही हैं।

Back to Top