सलमान खान को धमकी भरे पोस्ट लिखने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

बाॅलीवुड़

सोशल मीडिया पर दो लोगों ने सलमान खान को लेकर धमकी भरे पोस्ट लिखे थे। इस मामले में पुलिस दोनों की तलाश कर रही थी। अब दोनों आरोपियों को राजस्थान में जोधपर के चोपासनी पुलिस स्टेशन ने गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि, उन्होंने सिर्फ लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये काम किया था।

दोनों आरोपियों पर पहले से केस दर्ज
बता दें कि पहले आरोपी का नाम जैकी विश्नोई और दूसरे का नाम जगदीश है। दोनों पर पहले से ही कुछ केस भी दर्ज है। पुलिस ने जब जांच की तो पता चला कि, दोनों आरोपी कार चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस ने जब उन्हें गिरफ्तार किया तो दोनों एक लग्जरी कार में सवार थे। पूछताछ में पता चला कि कार चोरी की है। वहीं आरोपी जगदीश पर मादक पदार्थों की तस्करी के मामले थाने मे दर्ज है।

इलाके में खौफ पैदा करने के लिए किया ऐसा काम
हाल ही में सोशल मीडिया पर चोपासनी पुलिस स्टेशन के सीआई प्रवीण आचार्य का वीडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद इसकी जानकारी दी और उनके बारे में बताया। सीआई प्रवीण आचार्य ने बताया कि, जैकी ने आस-पास के इलाकों में अपने नाम से खौफ पैदा करने के लिए ऐसा किया। दोनों ने सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ये घटिया काम किया है।

Back to Top