मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नए राज्य अध्यक्ष के रूप में सुझाया इनका नाम

मध्यप्रदेश

लोकसभा चुनावों के दौरान मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ कांग्रेस का सफाया होने के बाद पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदले जाने की अटकलें शुरू हो गई हैं। इस बीच, प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने नए राज्य अध्यक्ष के रूप में गृह मंत्री बाला बच्चन का नाम सुझाते हुए कहा है कि उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने से आदिवासी समुदाय में अच्छा संदेश जाएगा।

सज्जन सिंह वर्मा ने सुझाया नाम
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बदले जाने की अटकलों के संबंध में पूछे जाने पर वर्मा ने सोमवार को कहा हैं कि, गृह मंत्री बाला बच्चन के रूप में एक बड़ा चेहरा हमारे पास है। अगर उन्हें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की बागडौर सौंपी जाती है, तो इससे आदिवासी वर्ग में बढ़िया संदेश जायेगा। हालांकि, उन्होंने फौरन साफ़ किया कि यह उनकी निजी राय है। वर्मा ने कहा, मैं सियासत के क्षेत्र में अपने दीर्घ अनुभव के आधार पर निजी तौर पर बच्चन का नाम ले रहा हूं। बच्चन उस आदिवासी समुदाय से ताल्लुक रखते हैं जिसकी राज्य में 22 फीसदी आबादी है।

आरक्षित सीटों पर कांग्रेस के सबसे अधिक विधायक
सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि, सूबे के नवंबर 2018 के विधानसभा चुनावों में अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटों पर कांग्रेस के सबसे अधिक विधायक जीतकर आए। इससे हमें सरकार बनाने में सहायता मिली। आपको बता दें कि कमलनाथ, राज्य के सीएम होने के साथ फिलहाल प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष भी हैं। वर्मा उनके नजदीकी समर्थकों में शुमार होते हैं।

Back to Top