आपके सितारे - आज का राशिफल जानिये पं. राजेश दुबे से

राशिफल

वैद्यनाथ ज्योतिषिक परामर्श केंद्र, भोपाल

दैनिक राशिफल 31-07-2019

मेष

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। कार्य करने में असमर्थता आएगी। निर्णय लेने में कठिनाई महसूस करेंगे। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। छोटे भाइयों की बुद्धि अधिक तार्किक है, उनसे बहस न करें, विवाद हो सकता है। माता का भाग्य बड़ा ही शुभ है। माता के भाग्य से आपको बड़ी सफलता मिलेगी।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास बना रहेगा। सभी परिस्थितियों में निर्णय लेने की अच्छी क्षमता आएगी। धन का आगमन अच्छा रहेगा। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान की सुख-सुविधा पर धन खर्च होगा। जीवनसाथी का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। ससुराल में छोटों से सहयोग प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का भविष्य सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। दिमाग अस्थिर रहेगा। कार्य करने की क्षमता बढ़ेगी। कठिन परिस्थितियों में भी निर्णय लेने की अचछी रहेगी, परंतु मन में भविष्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई बनी रहेगी। नौकरी में साथ के कर्मचारियों द्वारा आपकी छबि को खराब किया जा रहा है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है।
राशि फलादेश

कर्क

आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी एवं सभी कार्यों को करने में ऊर्जा की अनुभूति होगी। आप आज सारे काम आत्मविश्वासपूर्वक कर पाएंगे। समाज में आपको कोई महत्वपूर्ण पद मिलने वाला है। पिता के लिए आप महत्वपूर्ण कार्य करेंगे। स्थायी संपत्ति के अच्छे योग बनते हैं। संतान को सफलता मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।
राशि फलादेश


सिंह

आज का दिन शुभ नहीं है। वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। मन में चिड़चिड़ापन रहेगा जिससे आप अपने भाइयों का अपमान कर सकते हैं। आप अपने व्यवहार एवं वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो विवाद अधिक बढ़ सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। माता के स्वास्थ्य पर धन खर्च हो सकता है। माता से आशीर्वाद प्राप्त करें। आपका भाग्योदय होगा।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन शुभ है। सभी कार्यों में पूरे आत्मविश्वास से निर्णय ले सकते हैं। पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार में आपको और अधिक सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान के भविष्य के लिए कोई महत्वपूर्ण कदम उठा सकते हैं। ससुराल में कोई धार्मिक कार्य होगा।
राशि फलादेश

तुला

आज का दिन सामान्य है। मन में असंतोष रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। हड्डी संबंधी रोग आपको हो सकते हैं। आप में क्रोध अधिक आएगा अत: आप किसी का वाणी से अपमान न करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। परिवार में कोई धार्मिक अनुष्ठान हो सकता है।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन बहुत भाग्यवर्धक है। आज रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे जिससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। निर्णय बहुत शीघ्र और सटीक कर पाएंगे। मन में धार्मिक विचार उत्पन्न होंगे। भाइयों की किसी प्रकार से आप मदद करेंगे। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। संतान पक्ष से जुड़े हुए कार्य पूर्ण होंगे। संतान की सफलता पर आपका मन प्रसन्न रहेगा।
राशि फलादेश


धनु

आज का दिन शुभ नहीं हैं। मन में असमंजस बना रहेगा। दुर्घटना के योग बनते हैं अत: वाहन आदि सावधानी से चलाएं। भाइयों से विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के विचारों का सम्मान हों। माता की सलाह से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान के ग्रह अधिक प्रभावशाली हैं अत: उन्हें प्रेमपूर्वक समझाएं, नहीं तो विवाद हो सकता है। गुप्त शत्रुओं से परेशान रहेंगे।
राशि फलादेश

मकर

आज का दिन बहुत शुभ है। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन में आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। सभी प्रकार के निर्णय सही दिशा में ले पाएंगे। भाइयों से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में आपको भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। माता के भाग्य से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। पुत्री संतान के लिए समय शुभ है।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन सामान्य है। मन में तनाव बना रहेगा। आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। कार्यों को करने में ऊर्जा की कमी का अनुभव करेंगे। निर्णय लेने में कठिनाई आएगी। भाइयों से मतभेद हो सकता है। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। माता के भाग्य से आपको सफलता प्रॉपर होगी। संतान की शिक्षा को लेकर चिंतित रहेंगे। संतान में विद्रोह की भावना आ सकती है।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। कार्य में उत्साह बना रहेगा। निर्णय लेने में अतिउत्साह रहेगा। परिवार में सहयोग प्राप्त होगा। कुटुम्ब में सम्मान प्राप्त होगा। भाइयों से संबंध सुधरेंगे। माता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। संतान के लिए बहुत ही शुभ समय है। संतान की सफलता से प्रसन्नता प्राप्त होगी।
राशि फलादेश



Author

PANDIT RAJESH DUBEY

E - HIG 28, E SECTOR, PHASE - 1, AYODHYA NAGAR,

BHOPAL, Madhya Pradesh

Cell No.: 09425011344

Back to Top