आपके सितारे - आज का राशिफल जानिये पं. राजेश दुबे से

राशिफल

वैद्यनाथ ज्योतिषिक परामर्श केंद्र, भोपाल

दैनिक राशिफल 30-07-2019

मेष

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा तनावमुक्त दिन रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करते हुए मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में सही निर्णय ले पाएंगे। वर्तमान में आपका दिमाग बहुत सक्रिय है इसलिए बौद्धिक संबंधी कार्य आप अच्छे से कर पाएंगे। परिवार से आपको पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। घर में सभी से प्रेमपूर्ण वातावरण रहेगा।
राशि फलादेश

वृष

आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में शिथिलता रहेगी। अपने अंदर ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। किसी बात को लेकर परिवार में छोटे सदस्यों से विवाद हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता का सहयोग बना रहेगा, परंतु माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। संतान को पूर्ण सफलता न मिलने से मन दु:खी रहेगा।
राशि फलादेश

मिथुन

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा ऊर्जा द्वारा अपने सभी कार्य संपन्न कर पाएंगे। कठिन से कठिन परिस्थिति में बिलकुल सही निर्णय ले पाएंगे। दिमाग बहुत सक्रिय रहेगा। इससे बौद्धिक कार्य को करने में सहायता मिलेगी। परिवार व कुटुम्ब का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। माता का स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है।
राशि फलादेश

कर्क

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में तनाव बना रहेगा तथा अस्थिरता बनी रहेगी। मन में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। किसी कारण से परिवार में विवाद हो सकता है। मन में क्रोध अधिक उत्पन्न होगा, परंतु आप अधिक क्रोध न करें, नहीं तो विवाद हो सकता है। माता के प्रति लगाव बना रहेगा। माता के आशीर्वाद से आपको सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष संबंधी कार्य पूर्ण होंगे।
राशि फलादेश


सिंह

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा का अनुभव होगा। निर्णय लेने की क्षमता अत्यधिक बढ़ जाएगी। माता के भाग्य से आपको सफलता प्राप्त होगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। संतान के लिए थोड़ा कठिन समय है, संतान का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है या उन्हें कार्यक्षेत्र में परेशानी आ सकती है। शत्रुओं पर विजय प्राप्त कर सकेंगे।
राशि फलादेश

कन्या

आज का दिन सामान्य है। मन में अस्थिरता बनी रहेगी तथा एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। किसी भी कार्य में निर्णय लेने की क्षमता कम होगी। कार्यक्षेत्र में तनाव के कारण पारिवारिक वातावरण बिगड़ सकता है। व्यवसाय में आर्थिक नुकसान के योग बनते हैं। जीवनसाथी के विचारों को समझें। जीवनसाथी के द्वारा दी गई सलाह को मानें, आपको लाभ प्राप्त होगा।
राशि फलादेश

तुला

आज का दिन बहुत शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा आत्मविश्वास बना रहेगा। कार्य करने में भरपूर ऊर्जा की अनुभूति होगी। निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। सामाजिक संस्था में कोई महत्वपूर्ण पद प्राप्त हो सकता है। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। माता-पिता की सेवा करें। उनके आशीर्वाद से आपका भाग्योदय होगा। अनुदान के लिए शुभ समय है।
राशि फलादेश

वृश्चिक

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में चिंता बनी रहेगी तथा तनाव बना रहेगा। कार्य करने में ऊर्जा की कमी महसूस होगी। एकाग्रता की कमी रहेगी। किसी भी परिस्थिति में निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। धार्मिक विचार बने रहेंगे। ईश्वर पर आस्था प्रगाढ़ रहेगी। परिवार में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के स्वास्थ्य में कमी महसूस होगी। संतान पक्ष के कार्यों में रुकावट आएगी।
राशि फलादेश

धनु

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा एकाग्रता बनी रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। दिमाग अधिक सक्रिय रहेगा। परिवार में सम्मान प्राप्त होगा। समाज में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। माता का आशीर्वाद बना रहेगा। गुप्त शत्रुओं पर भी विजय प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्षेत्र में मजबूती प्राप्त होगी। नौकरी में सभी का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में पदोन्नति होगी।
राशि फलादेश

मकर

आज का दिन सामान्य हैं। मन में अस्थिरता बनी रहेगी। कार्य करने में रुचि नहीं होगी। निर्णय लेने में कठिनाई उत्पन्न होगी। कानूनी मामलों में परेशानी रहेगी। भाइयों से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं। जीवनसाथी का भाग्य बहुत शुभ है। उनके भाग्य से आपको स्थायी संपत्ति के योग बनते हैं।
राशि फलादेश

कुंभ

आज का दिन शुभ है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी तथा कार्य करने में भरपूर ऊर्जा प्राप्त होगी। निर्णय करने में आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। माता के आशीर्वाद से स्थायी संपत्ति प्राप्त होगी। पिता की प्रेरणा से आपको सफलता मिलेगी। शत्रुओं को परास्त कर पाएंगे। ससुराल पक्ष में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है।
राशि फलादेश

मीन

आज का दिन शुभ नहीं है। मन में अनजाना-सा भय बना रहेगा। शरीर में थकान महसूस करेंगे। आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे। निर्णय लेने में असमंजस बना रहेगा। भाइयों से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। पिता के आशीर्वाद से सफलता प्राप्त होगी। जीवनसाथी की सलाह से आप वर्तमान की परेशानियों से बच जाएंगे।
राशि फलादेश



Author

PANDIT RAJESH DUBEY

E - HIG 28, E SECTOR, PHASE - 1, AYODHYA NAGAR,

BHOPAL, Madhya Pradesh

Cell No.: 09425011344

Back to Top