आपके सितारे - आज का राशिफल जानिये पं. राजेश दुबे से

राशिफल

श्री वैद्यनाथ ज्योतिषिक परामर्श केंद्र, भोपाल

दैनिक राशिफल 17-06-2019

मेष
किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कोर्ट व कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। किसी दुष्ट व्यक्ति द्वारा हानि पहुंचाई जा सकती है। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। विवाद से बचें। विवेक से कार्य करें।
राशि फलादेश

वृष
दांपत्य सुख की प्राप्ति होगी। शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। किसी व्यक्ति से विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

मिथुन
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

कर्क
शत्रुओं से सावधानी आवश्यक है। भूमि-भवन, फैक्टरी व दुकान इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार का विस्तार हो सकता है। उत्साह से परिपूर्ण रहेंगे।
राशि फलादेश


सिंह
विद्यार्थी वर्ग अपने क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेगा। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। प्रमाद न करें।
राशि फलादेश

कन्या
दुष्ट प्रवृत्ति के व्यक्तियों को पहचानें। उनसे सावधान रहें। कोई दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। आय के साथ खर्च भी बढ़ेगा। किसी भी तरह की बहस में हिस्सा न लें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

तुला
प्रयास सफल रहेंगे। किसी व्यक्ति की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। नौकरी में कोई नया काम करने से सम्मान मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। थकान रहेगी।
राशि फलादेश

वृश्चिक
किसी बात के प्रति आशंका रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। किसी सही बात का भी विरोध हो सकता है। घर में अतिथियों का आगमन हो सकता है। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा।
राशि फलादेश


धनु
किसी बात का भय रहेगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। रोजगार प्राप्ति के योग हैं। कार्यक्षेत्र में उन्नति होगी। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। व्यावसायिक मतभेद दूर होकर नया काम मिल सकता है। लाभ होगा।
राशि फलादेश

मकर
कोई बड़ा खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भावना में बहकर कोई निर्णय न लें। किसी भी अपरिचित पर अतिविश्वास हानिप्रद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।
राशि फलादेश

कुंभ
संतान पक्ष की अध्ययन तथा स्वास्थ्य संबंधी चिंता रहेगी। व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकती है। बुद्धि का प्रयोग करें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नए काम मिल सकते हैं।
राशि फलादेश

मीन
व्यर्थ भागदौड़ होगी। घर के वृद्धजनों के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोध होगा। घरेलू कार्यों पर व्यय होगा। आर्थिक उन्नति के लिए नई योजना बनेगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
राशि फलादेश



Author

PANDIT RAJESH DUBEY

E - HIG 28, E SECTOR, PHASE - 1, AYODHYA NAGAR,

BHOPAL, Madhya Pradesh

Cell No.: 09425011344

Back to Top