रणवीर की इस बात से इम्प्रेस ​होकर दीपिका पादुकोण ने की थी शादी...

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड की फेमस और सबकी चहेती जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हमेशा ही चर्चा में रहते हैं और फैंस भी इनके बारे में जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। इस जोड़ी ने एक दूसरे को कुल 6 साल डेट करने के बाद पिछले साल शादी की। शादी के बाद भी दोनों सोशल मीडिया पर अपना प्यार जताने से पीछे नहीं हटते हैं। हाल ही में दीपिका ने रणवीर से जुड़ी एक और बात का खुलासा किया है।

रणवीर के लिए दीपिका ने कही ये बात
बता दें, फैंस को भी ये बात नहीं पता होगी कि दीपिका को रणवीर में कौन सी खासियत पसंद आई, जिससे उन्हें उनसे प्यार हो गया और शादी भी कर ली। तो चलिए आपको यही बता देते हैं कि किस बात से इम्प्रेस हुई दीपिका। दरअसल, हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में दीपिका ने कहा है, रणवीर सच्‍चे इंसान हैं और इसी वजह से वह उनसे इम्प्रेस हुईं। दीपिका ने कहा कि रणवीर को अपने इमोशंस अच्छी तरह से जाहिर करने आते हैं। रणवीर के साथ समय बिताना उनके लिए हमेशा से बेहतरीन होता है।

रणवीर की इस बात पर फिदा हुईं दीपिका
रणवीर की इसी बात पर वो फ़िदा हुई थी और उनसे प्यार भी हुआ। आज दोनों काफी खुश हैं और फैंस भी दोनों काफी पसंद करते हैं। फिल्म की बात करें तो रणवीर इन दिनों फिल्म 83 में नज़र आने वाले हैं वहीं दीपिका 83 के अलावा मेघना गुलज़ार की फिल्म छपाक में नज़र आने वाली हैं। वह लक्ष्मी अग्रवाल की भूमिका निभा रही है, जो कि एसिड अटैक सर्वाइवर है। फिल्म में विक्रांत मैसी भी लीड रोल में हैं।

Back to Top