रणबीर कपूर ने पिता महेश भट्ट से मांगा आलिया का हाथ..

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड स्टार्स रणबीर कपूर और आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के अलावा वो अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। फैंस भी जानना चाहते हैं कि उनकी शादी कब हो रही है। अभी हाल ही में इससे जुड़ी एक खबर आई है जिसके बारे में जानकर फैंस खुश हो सकते हैं। ये दोनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान एक दूसरे के करीब आए और देखते ही देखते दोनों एक दूसरे के प्यार हो गया।

आलिया ने किया अपने प्यार का इजहार
बता दें कि हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने सरेआम रणबीर से अपने प्यार का इजहार किया था।ऐसे में माना जा रहा है कि यह कपल जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दरअसल, रणबीर ने आलिया के पिता महेश भट्ट से मुलाकात की। इसी पर ये माना जा रहा है कि रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी की दिशा में पहला कदम उठाते हुए उनके पिता महेश भट्ट से मुलाकात की। इसके बाद ये कहा भी जा रहा है कि दोनों अगले साल यानी 2020 में शादी कर सकते हैं।

जल्द ही दोनों करेंगे शादी
यह पहली बार नहीं है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के जल्द शादी करने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बनी हों। इससे पहले यह भी कहा गया कि ऋषि कपूर के भारत लौटते ही दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन दोनों स्टार्स ने इसे सिर्फ अफवाह बताया है। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र अगले साल गर्मियों में रिलीज होगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन, मौनी रॉय और डिंपल कपाड़िया अहम किरदारों में नजर आएंगे।

Back to Top