प्रधानमंत्री मोदी ने इस अंदाज में दी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई

देश

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राहुल को उनके जन्मदिन पर बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, श्री राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य दे और दीर्घायु बनाए।

राहुल गांधी को दी शुभकामनायें
जानकारी के मुताबिक राहुल को भाजपा की ओर से सबसे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम ने बुधवार सुबह 8.23 पर अपने ट्वीट में राहुल को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उनके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 8.55 पर राहुल को जन्मदिन की बधाई दी।

स्मृति ईरानी ने पीएम मोदी के ट्वीट पर किया रीट्वीट
इसी के साथ अमेठी में राहुल को हराने वाली स्मृति ईरानी ने राहुल को सीधी बधाई तो नहीं दी, मगर उन्होंने 8.30 पर पीएम मोदी के उस ट्वीट को री-ट्वीट किया, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई दी गई थी। सुबह दस बजे तक के ट्विटर हैंडल देखने पर मालूम हुआ कि भाजपा के अधिकांश बड़े नेता राहुल गांधी को हैप्पी बर्थ-डे कहना भूल गए।

Back to Top