जब कांग्रेस पर सवाल उठते हैं तो वह निर्लज्ज होकर जवाब देते हैं, "हुआ तो हुआ" : प्रधानमंत्री मोदी

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : पीएम नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के प्रचार के लिए मध्य प्रदेश के रतलाम पहुँच चुके हैं। यहां पीएम मोदी ने चुनावी रैली को सम्बोधित करते हुए कहा है कि ये हमारे संस्कार हैं, ये रतलाम के संस्कार हैं, कि हम मां भारती के वंदन से अपना काम शुरु करते हैं। लेकिन हमेशा याद रखिएगा, कांग्रेस को भारत माता की जय से दिक्कत है। उन्हें मुझे गाली देने में खुशी होती है लेकिन भारत माता की जय नहीं बोल सकते। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश गाली भक्ति से चलेगा या राष्ट्रभक्ति से चलेगा। नामदार भाषण की शुरुआत की गाली से करते हैं।

पीएम का कांग्रेस पर वार
उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का नामदार परिवार पिकनिक के लिए देश के युद्धपोत का प्रयोग करता है और जब सवाल उठते हैं तो निर्लज्ज होकर जवाब देते हैं - हुआ तो हुआ। पनडुब्बी घोटाला हो या हेलीकाप्टर घोटाला, इनका एक ही जवाब है - हुआ तो हुआ। इनके राज में हमारे वीर सपूतों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी। आतंकी और नक्सली हमलों में हमारे वीर साथी अपनी जान गंवा देते थे। ये लोग कहते थे- हुआ तो हुआ। ऐसे मुश्किल सवालों का इनके पास एक ही जवाब होता है- हुआ। इसी तरह भोपाल में जो गैस कांड हुआ, जिसका खामियाजा आज भी लोग भुगत रहे हैं, उस बारे में बात की जाए, तो इनका अंदाज यही रहता है- हुआ तो हुआ। कॉमनवेल्थ घोटाला करके इन्होंने देश की प्रतिष्ठा दांव पर लगा दी, लेकिन जवाब है – हुआ तो हुआ।

पीएम मोदी ने गिनाए कांग्रेस के घोटाले
पीएम मोदी ने 2G घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि 2 जी घोटाला करके इन्होंने देश में टेलीफोन सेवाएं महंगी कर दीं और कोयला घोटाला करके इन्होंने देश की संपदा को लूट लिया, लेकिन जवाब है- हुआ तो हुआ। उन्होंने कहा कि ये महामिलावटी लोग कह रहे हैं- हुआ तो हुआ। जनता कह रही है अब बहुत हुआ। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के महामिलावटी लोगों देश का फर्स्ट टाइम वोटर हिंदुस्तान के सब नेताओं को बारीकी से देख रहा है। वो युवा साथी जो देश के विकास के लिए वोट डालने निकल रहा है, उसे आप ये 'मतदान करना जरूरी नहीं है सिखा रहे हैं। दिग्गी राजा आपने मतदान न करके बहुत बड़ पाप किया है।

Back to Top