पन्ना टाईगर रिजर्व प्रबंधन ने शिकारी के फंदे से भालू को छुड़ाया

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : पन्ना टाईगर रिजर्व में बढ़ती जानवरों की तादाद से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों की फसलों को जंगली जानवर नुकसान पहुंचाते है जिससे बचने के लिए किसान अपने उपाय अपनाते हैं। जिससे कई बार जंगली जानवरों की जान खतरे में फंस जाती हैं।

बता दें कि ऐसा ही मामला पन्ना टाईगर रिजर्व से सामने आया है। जहाँ पर टाईगर रिजर्व के क्षेत्र पहाड़ी वीट में जो छतरपुर जिले के अंतर्गत आती है। वहाँ किसानों ने अपनी फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए फंदा लगाया था। जिसमें एक भालू फंस गया था।जिसकी सूचना पन्ना टाईगर रिजर्व प्रबंधन को जैसे ही मिली वैसे ही पन्ना टाइगर रिजर्व की रेस्क्यू ऑपरेशन टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन कर भालू को सुरक्षित फंदे से बाहर निकाल लिया गया।

भालू को ट्रिनक्लाइज़ कर वापिस टाइगर रिजर्व क्षेत्र में छोड़ दिया गया। हालांकि अभी यह जानकारी नही लग पाई है कि फंदा किसके द्वारा लगाया गया था। लेकिन टाइगर रिजर्व उपसंचालक ने बताया कि टाईगर रिजर्व के जानवरों को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाना क़ानूनन जुर्म है और जिसके द्वारा यह काम किया गया होगा उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Back to Top