भारतीय जनता पार्टी ने जबलपुर से की प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नाम की घोषणा

मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश : जबलपुर संसदीय सीट से लगातार चौथी बार भाजपा ने अपना उम्मीदवार राकेश सिंह को बनाया है। जबलपुर से सांसद और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह के नाम की घोषणा होते ही जबलपुर के समस्त भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने शहर के ह्रदय स्थल मालवीय चौक पर जमकर आतिशबाजी कर एक दूसरे को मिठाइयां खिलाई।

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह को जबलपुर लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना कर भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश की नजर जबलपुर संसदीय सीट की ओर कर दी है। क्योंकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते सभी पार्टियों की नजर जबलपुर की सीट पर रहेगी अब देखना ये होगा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह का नाम फाइनल होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी राकेश सिंह के मुकाबले किसे अपना उम्मीदवार बनाती है। क्योंकि लोकसभा की बारात में भाजपा ने अपना दूल्हा राकेश सिंह को बना दिया है वहीं कांग्रेस पार्टी की बारात तो सज गई है परंतु दूल्हे के अब तक कोई अतापता नही है।

 

Back to Top