बोनी कपूर को इम्प्रेस करने के लिए मलाईका ने पहनी ऐसी ड्रेस, आप भी हो जाएंगे हैरान..

बाॅलीवुड़

बॉलीवुड स्टार अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने रिश्ते को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। भले ही उन्होने उसे ना स्वीकारा हो लेकिन ये तो तय है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को मुंबई डिनर डेट पर जाते देखा गया है। इसके अलावा हाल ही में मलाइका को मुंबई के एक स्टोर से बाहर निकलते हुए देखा गया। उस समय उन्होंने जो टी- शर्ट पहनी थी, वह ध्यान खींच ले जानेवाली थी तो चलिए आपको भी बता देते हैं कौनसी टीशर्ट पहनी हुई है।

आप देख सकते हैं मलाइका के टी शर्ट पर बोनी कपूर की फिल्म मिस्टर इंडिया का लोगो है, साथ ही श्रीदेवी की तस्वीर भी है। अब इससे सभी को ये लग रहा है कि मलाइका बोनी को इम्प्रेस करने की कोशिश कर रही है। कुछ दिन पहले मलाइका और अर्जुन को बेटे अरहान के साथ लंच करते देखा गया। मलाइका अब एक आजाद पंछी है इसके साथ ही कुछ दिन पहले मलाइका ने पहली बार अरबाज के साथ रिश्ता टूटने की वजह बताई। बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान ने चैट शो ‘What women want’ में मेहमान के तौर पर मलाइका को इन्वाइट किया है।

Back to Top