कांकेर में शांति फाउंडेशन की नई पहल, मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों का करवाते हैं इलाज

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कांकेर जिले में स्थित शांति फाउंडेशन के पहल की चारों तरह चर्चा हो रही है। दरसअल शांति फाउंडेशन मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला और पुरुष वर्ग को चिन्हांकित कर उसे हॉस्पिटल में भर्ती करवा कर महिला बाल विकास विभाग,स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन की मदद से बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर रेफर कर रही है।

विक्षिप्त महिला 8 माह से गर्भवती
ऐसा ही मामला आज अंतागढ़ में देखने को मिला। जहां एक महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त गर्भवती महिला को अंतागढ़ में घूमते हुए शांति फाउंडेशन के सदस्यों ने देखा,जिसके बाद सदस्यों ने पुलिस विभाग और स्वास्थ्य विभाग को जानकारी दे कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। महिला डॉक्टर ने स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि विक्षिप्त महिला 8 माह से गर्भवती है, गर्भ में शिशु मूवमेंट कर रहा है। महिला अपना पूरा पास्ट भूल चुकी है जिस वजह से उसके परिजनों से संपर्क नही हो पा रहा है।

पूर्व में भेजी गई विक्षिप्त महिला की स्थिति में सुधार
गौरतलब है कि शांति फाउंडेशन के माध्यम से पूर्व में भेजी गई विक्षिप्त महिला भागमती कोरेटी की स्थिति में काफी सुधार हो रहा है यह जानकारी फाउंडेशन को भागमती की साइकाइट्रिक जरीना सिद्दीकी सेंदरी सुधार ग्रह बिलासपुर द्वारा प्राप्त हुई हैं।

Back to Top