कांकेर : बीजेपी में मच रहा कलह, नेताओं की एक दूसरे से नहीं हो रही सुलह

छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : प्रदेश में भाजपा नेताओं की सत्ता की गर्मी अभी सिर से उतरी नहीं है। बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में करारी मात मिलने के बाद भी अभी भाजपा के नेता अपने आप को गर्म महसूस कर रहे हैं। कांकेर जिले की बात करें तो भाजपा में सब कुछ गड़बड़ ही चल रहा है। कल पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह की भानुप्रतापपुर विधानसभा के भीरागांव में आम सभा थी।

भाजपा नेताओं में हो रही जोरदार कहासुनी
गौरतलब है कि आम सभा के पहले कांकेर जिले के महामंत्री आलोक ठाकुर और लोकसभा चुनाव के प्रभारी संदीप शर्मा के बीच तीखी तकरार क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। रमन सिंह के हेलीकॉप्टर के पहुंचने के पहले प्रतीक्षारत भाजपा नेताओं में कहासुनी जोरदार तरीके से चल रही थी।

पखांजुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की लापरवाही
बता दें कि इस घटना के एक दिन पहले ही पखांजुर क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की लापरवाही से भाजपा प्रदेशअध्यक्ष की सभा नहीं हो सकी थी। उसी दिन प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी की दुर्गुकोंदल में हुई सभा में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री सिरो कोमरे को बैठने के लिए स्थान नहीं दिया। जब तक प्रदेश अध्यक्ष भाषण देते रहे वे मंच पर खड़ी रहीं यह सब बताता है कि काँकेर में भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। चूंकि अब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष भी काँकेर जिले से ही है तो प्रदेश में भाजपा को जीत और काँकेर जिले में कलह मिटाना बड़ी चुनौती होगी।

Back to Top