क्या इस बार टूट पाएंगे आईपीएल में रिकॉर्ड..

खेल

इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल का आागाज होने वाला है। गेंद और बल्ले के बीच धमाचौकड़ी देखने को 23 मार्च से मिलने वाली है। 23 मार्च से दनादन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज होने वाला है। आईपीएल प्रीमियर लीग में गेंद और बल्ले के बीच नए नए रिकार्ड बनते और टूटते हुए नजर आते है। वही हम आपको कुछ ऐसे रिकार्डस बताएंगे, जो इस साल होने वाले आईपीएल में भी नहीं टूट पाएंगे।

बता दें आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम हैं। क्रिस गेल ने अभी तक आईपीएल में 292 छक्के मारे हैं। इतने छक्कों के साथ, वह अब भी शीर्ष पर बने हुए है। इसके बाद छक्कों के मामले में एबी डिविलियर्स और महेंद्र सिंह धोनी है जिन्होंने अभी तक 186 छक्के मारे है। क्रिस गेल के इस रिकार्ड को तोड़ने के लिए 10 से अधिक छक्कों को मारने की आवश्यकता है, जो इस बार होता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।

जानकारी के लिए बता दें एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकार्ड ब्रैडन मैकुलम के नाम है। इनके नाम एक पारी में सबसे ज्यादा 17 छक्के मारने का रिकार्ड है। इसके बाद क्रिस गेल का नाम आता है, क्रिस गेल ने एक पारी में 12 छक्के मारे है, जो मैकुलम के बाद आते है। इसी के साथ एक पारी में सर्वाधिक स्कोर बनाने का रिकार्ड क्रिस गेल के नाम है। इन्होंने एक पारी में सर्वाधिक 175 रन बनाए थे ये पारी गेल ने पुणे वारियर्स इंडिया के खिलाफ खेली थी।

 

Back to Top